![]()
बदायूं में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पशुशाला में फंदे पर लटका मिला। मृतक के पिता ने छोटे बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। यह घटना कुंवरगांव थाना क्षेत्र के मड़िया भासी गांव की है। ओमकार साधु बन चुके हैं और गांव के बाहर रहते हैं। उनका 20 साल का बेटा ओमवीर दिल्ली में भटूरे बेचता था। आज सुबह ओमवीर का शव फंदे पर मिला, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। पिता ओमकार ने मौके पर पहुंचकर छोटे बेटे वीरपाल पर ओमवीर की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि ओमवीर दिल्ली से जो भी पैसे बचाता था, वह छोटे भाई वीरपाल को भेजता था। वीरपाल ने इन पैसों से गांव में लगभग 3 बीघा जमीन भी खरीदी थी। लगभग दो महीने पहले ओमवीर की शादी बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव निवासी रिंकी से हुई थी। रक्षाबंधन पर रिंकी अपने मायके गई हुई थी, जबकि ओमवीर घर पर ही रुका हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने बताया कि वीरपाल फिलहाल फरार है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
पशुशाला में फंदे से लटका मिला युवक का शव:बतायूं में पिता ने छोटे बेटे पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच जारी