![]()
प्रयागराज के फाफामऊ पुल से रविवार दोपहर करीब 12 बजे 75 वर्षीय बुजुर्ग ने गंगा में छलांग लगा दी। पुल से गुजर रहे राहगीरों ने बुजुर्ग को नदी में गिरते देखा तो शोर मचाकर मदद के लिए आवाज लगाई। उस समय नदी में मौजूद एसडीआरएफ के जवानों ने तत्काल मोर्चा संभाला और तेज बहाव के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। बीमारी से परेशान थे
पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग की पहचान कीडगंज निवासी के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि वह लंबे समय से बीमारी से परेशान थे। इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाने का प्रयास किया।
घटना के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और बुजुर्ग को उनके सुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि फिलहाल बुजुर्ग को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
तेज बहाव में बहने लगे थे बुजुर्ग
इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुल के पास काम कर रहे एक राहगीर ने घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में बुजुर्ग गंगा के तेज बहाव में बहते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एसडीआरएफ के जवान उन्हें बचाने के लिए नदी में उतरते हैं और काफी मशक्कत के बाद बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाल लेते हैं।
राहगीरों के शोर मचाने के बाद एसडीआरएफ जवानों के तत्काल सक्रिय होने से बुजुर्ग की जान बच सकी। तेज बहाव के बावजूद जवानों ने जिस तरह से रेस्क्यू किया, उसका वीडियो अब सामने आया है।
Source link
75 साल के बुजुर्ग ने गंगा में लगाई छलांग:प्रयागराज में एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू किया, लाइव वीडियो सामने आया