मऊ में भाई को पीटकर मार डाला:नशे में लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार


मऊ में गुरुवार रात शराब के नशे में दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बड़े भाई राजेश राजभर ने छोटे भाई दिनेश राजभर पर लाठी-डंडे और बेलन से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दिनेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब 5:45 बजे आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया। मामला मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र चकजाफरी गांव का है। शराब के नशे में दोनों भाइयों में हुआ विवाद पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त की देर शाम दिनेश और राजेश शराब के नशे में थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर राजेश ने दिनेश के साथ लकड़ी के डंडे और बेलन से मारपीट कर दी। गंभीर चोट लगने के बाद दिनेश को इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मुकदमा दर्ज होने के बाद तलाश में जुटी पुलिस घटना के बाद मुहम्मदाबाद गोहना थाने में मुकदमा अपराध संख्या 295/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने धारा 105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। जमुई जाने वाले रास्ते से आरोपी गिरफ्तार पुलिस के मुताबिक, 29 अगस्त को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या का आरोपी जमुई जाने वाले रास्ते पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान चकजाफरी निवासी करीब 38 वर्षीय राजेश राजभर पुत्र स्वर्गीय चंद्रदेव राजभर के रूप में हुई। निशानदेही पर खून के धब्बे लगा डंडा बरामद पूछताछ में राजेश ने पुलिस को बताया कि शराब के नशे में उसका छोटे भाई दिनेश से विवाद हुआ था। इसी दौरान उसने डंडे और बेलन से उसकी पिटाई की थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने घटना के बाद घर से भागकर छिपने और बाहर निकलने की कोशिश की थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गुरादरी मठ के पीछे टूटी बाउंड्री के पास घास में छिपाकर रखा लकड़ी का डंडा बरामद किया। पुलिस का दावा है कि डंडे पर खून के धब्बे मिले हैं। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *