![]()
शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के सबलापुर गांव में शुक्रवार शाम दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद में बीच-बचाव करने गए एक व्यक्ति की मारपीट में मौत हो गई। आरोप है कि दोनों पक्षों के लोगों ने पप्पू पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती पप्पू ने रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। विवाद सुलझाने पहुंचे थे पप्पू, आरोपियों ने कर दिया हमला पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब छह बजे गांव के मुनेंदर और कमल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। पड़ोसी पप्पू दोनों के बीच बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान मुनेंदर और कमल ने पप्पू पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। शोर सुनकर पप्पू के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बचाव का प्रयास किया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे कई लोग घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
सीएचसी से मेडिकल कॉलेज किया गया था रेफर गंभीर रूप से घायल पप्पू को परिजन पहले सीएचसी लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार रात करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई। 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा, हिरासत में लेकर पूछताछ पप्पू के बेटे सरजू की तहरीर पर पुलिस ने मुनेंदर, कमल, रीना, सेवान, सोनू, रोशनी और कुमरी देवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पहले से भी विवाद चला आ रहा था।
Source link
शाहजहांपुर में बीच-बचाव करने गए व्यक्ति की मौत:लाठी लगने से घायल हुआ, मारपीट का वीडियो सामने आया