Shahjahanpur Cow Remains Found | CCTV Footage Investigation

शाहजहांपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र के मतानी मोहल्ले में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कूड़े के ढेर पर गौवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। लोगों ने अवशेषों के वीडियो बनाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी और थाना प्रभारी प्रदीप राय ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

हिंदूवादी संगठनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग घटना की जानकारी मिलने पर हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठन की ओर से चौक कोतवाली में तहरीर भी दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अवशेषों को कूड़े के ढेर पर फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके। जांच के लिए पशु चिकित्सकों की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। टीम अवशेषों की जांच और पोस्टमार्टम करेगी। इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि गौवंश की मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या उसकी हत्या की गई थी।

बीमारी से मौत की आशंका भी जता रही पुलिस पुलिस के अनुसार, इलाके में कई डेयरी हैं। ऐसे में यह आशंका भी है कि किसी बीमारी से मृत गौवंश के बच्चे को कूड़े के ढेर पर फेंका गया हो। मौके पर कुत्ते अवशेषों को नोच रहे थे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

सीओ बोले- जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हिंदूवादी संगठन की ओर से तहरीर मिली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *