मुरादाबाद में बारिश, गर्मी-उमस से लोगों को राहत:रातभर से सुबह तक जारी बूंदाबांदी, तापमान में गिरावट


मुरादाबाद में शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश ने शहर के मौसम का मिजाज बदल दिया है। रात से शुरू हुआ बारिश का यह सिलसिला सुबह भी जारी रहा, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं। इससे मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह हुई बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। लगातार बारिश के चलते सुबह के समय शहर की सड़कों पर भी मौसम का असर दिखाई दिया। कई स्थानों पर लोग छाता लेकर घरों से बाहर निकलते देखे गए। ठंडी हवाओं के कारण वातावरण में ठंडक बनी रही और धूप न निकलने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को मुरादाबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही रुक-रुककर बारिश होने और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश का यह सिलसिला आगे भी जारी रहने की संभावना है। ऐसे में शहरवासियों को फिलहाल उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *