![]()
कानपुर गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ कटरी क्षेत्र के गांवों में मुसीबत भी बढ़ने लगी है। गंगा बैराज से सटे लोधवाखेड़ा गांव में पानी घुस गया है। प्राथमिक विद्यालय लोधवाखेड़ा के सामने करीब दो फीट पानी भर गया है, जबकि कुछ पानी स्कूल परिसर के अंदर भी पहुंच गया है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें पास के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाया जा रहा है। 2 तस्वीरें देखिए… सब्जी के खेत व अमरुद के बाग में पानी लोधवाखेड़ा के अलावा चैनपुरवा और देवनीपुरवा में भी गंगा का पानी पहुंचने लगा है। कटरी क्षेत्र में करीब 50 बीघा फसल पानी में डूब चुकी है। खेतों में सब्जियों और अमरुद के बागों को भी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी तेजी से बढ़ रहा है। रात में जलस्तर बढ़ने की रफ्तार अधिक रहती है। इससे गांवों में घरों तक पानी पहुंचने का डर सताने लगा है। रात में बढ़ा पानी, डूब गई फसल चैनपुरवा निवासी कुसुमा ने बताया कि रात में पानी काफी बढ़ गया। खेतों में खड़ी फसल डूब चुकी है। जिस रफ्तार से पानी बढ़ रहा है, उससे जल्द ही घरों तक पानी पहुंचने की आशंका है। पानी बढ़ने के साथ साथ उनको डर भी सता रहा है लेकिन यह हर साल की समस्या है। दो दिन से ज्यादा पानी बढ़ रहा लोधवाखेड़ा निवासी निखिल ने बताया कि पिछले दो दिनों से पानी लगातार बढ़ रहा है। प्राथमिक विद्यालय के बाहर और अंदर पानी भर गया है। आसपास के अमरुद के बाग और सब्जियों के खेत भी जलमग्न हो गए हैं। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से कटरी के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों की नजर अब नदी के जलस्तर पर टिकी है। प्रशासन की ओर से भी प्रभावित इलाकों पर नजर रखी जा रही है।
Source link
स्कूल में घुसा गंगा का पानी, 50 बीघा फसल डूबी:बच्चों को पास के स्कूल में पढ़ाया जा रहा, कटरी के गांवों में खतरा बढ़ा