लखनऊ में ताला तोड़कर घर में घुसे चोर…CCTV:मुंह पर गमछा लपेटकर आए, 19 मिनट में जेवर और कैश चोरी करके भाग गए


लखनऊ के आलमनगर स्थित बादशाहखेड़ा में चोरों ने एक घर का मेन गेट का ताला तोड़कर जेवर और नकदी पार कर दी। घटना 25 अगस्त की रात करीब 1:06 बजे की है। चोरी की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के अनुसार, तीन चोर मुंह पर गमछा लपेटकर घर में घुसते हैं। 19 मिनट में वारदात को अंजाम देकर भाग जाते हैं। देखिए चोरी की 3 तस्वीरें… सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने कब्जे में ले ली बादशाहखेड़ा निवासी आयुष त्रिपाठी के मुताबिक, चोर मेन गेट का ताला तोड़कर रात करीब 1:06 बजे घर में दाखिल हुए। करीब 19 मिनट तक घर में रहने के बाद 1:25 बजे चोरी का सामान लेकर बाहर निकल गए। चोर एक सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, चांदी की पायल और करीब 10 हजार रुपए नकद ले गए। सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *