CM शिवकुमार बोले-कर्नाटक में पूरा वंदे मातरम नहीं गाया जाएगा:कांग्रेस के फैसले पर कायम रहेंगे, भाजपा तुष्टीकरण की राजनीति करती है


कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि कर्नाटक में वंदे मातरम के सिर्फ दो छंद ही गाए जाएंगे। उन्होंने कहा- मैं पार्टी की विचारधारा में विश्वास रखता हूं और हम इस फैसले पर कायम रहेंगे। उन्होंने भाजपा पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।

बेंगलुरु में इंडिया टुडे राउंडटेबल इवेंट में उन्होंने कहा- स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में पूरा वंदे मातरम उनकी जानकारी के बिना गाया गया था। लेकिन भविष्य में किसी भी सरकारी कार्यक्रम में अब राष्ट्रगीत के दो ही छंद गाए जाएंगे। खबर अपडेट की जा रही है..

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *