GIVA Removes Kriti Sanon Rakshabandhan Ad

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ज्वेलरी ब्रांड GIVA ने बुधवार को एक्ट्रेस कृति सेनन के विवादास्पद रक्षाबंधन विज्ञापन को हटा दिया है। विज्ञापन में कृति ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहने नजर आई थीं। वे कुत्ते को भी राखी बांधती नजर आ रही थीं।

इस पहनावे को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी। GIVA ने आज कहा कि विज्ञापन हटाने का फैसला भारतीय संस्कृति और परंपराओं के सम्मान में लिया गया है। हम भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का सबसे ज्यादा सम्मान करते हैं।

GIVA ने कहा- भावनाएं आहत करना हमारा इरादा नहीं

GIVA ने कहा, ‘एक ब्रांड के तौर पर हमारा हमेशा से मानना रहा है कि इन खुशी के पलों को पूरे परिवार के साथ मनाया जाए। इस बार उसका उद्देश्य पालतू जानवरों के साथ प्यार और जश्न को आगे बढ़ाना था। भावनाएं आहत करना हमारा इरादा नहीं था।’

‘अगर हमारे हालिया विज्ञापन से समाज के कुछ हिस्सों की भावनाओं को अनजाने में ठेस पहुंची है, तो हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं था। सम्मान के तौर पर हमने उक्त विज्ञापन सभी मीडिया से हटा लिया है। ब्रांड ने त्योहार के मौके पर लोगों को प्यार और सकारात्मकता की शुभकामनाएं भी दीं।’

विवाद की वजह इंडो-वेस्टर्न ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज और पालतू कुत्ते को भी राखी बांधना था

यह पूरा विवाद कृति के इंडो-वेस्टर्न ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज में नजर आई थीं। वीडियो में वे भाई के अलावा पालतू कुत्ते को भी राखी बांधती दिखी थीं।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति का अपमान बताते हुए एक्ट्रेस के कपड़ों को लेकर नाराजगी जताई थी और शिकायत दर्ज करने की मांग की थी।

कुछ यूजर्स ने इस एडवर्टाइजमेंट को हिंदू धर्म और त्योहारों के प्रति असंवेदनशील करार दिया। एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार के गलत चित्रण और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एक्ट्रेस के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए।

खबर अपडेट की जा रही है

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.