![]()
बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के सेखुई गांव में 45 वर्षीय रक्षाराम की बिजली के करंट से मौत हो गई। रक्षाराम दिल्ली में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक डेढ़ वर्ष की बेटी और तीन वर्ष का बेटा है। परिजनों के अनुसार, रक्षाराम मंगलवार शाम करीब पांच बजे किसी काम से घर से निकले थे। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रात करीब 11 बजे गांव के बाहर एक ट्रांसफार्मर के पास वे अचेत अवस्था में पाए गए। परिजन उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौर ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष मोतीचंद राजभर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
बस्ती में ट्रांसफार्मर के पास मिला शव:दिल्ली से लौटे मजदूर की करंट लगने से मौत