तेलंगाना में इलेक्ट्रिक बस और ट्रक की टक्कर,6 की मौत:12 घायल; बस में 42 पैसेंजर्स सवार, ट्रक में लोहे के पिलर थे


तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक निजी EV बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 5 महिलाएं हैं। बस में 42 यात्री सवार थे और यह हैदराबाद से आंध्रप्रदेश के एलुरु जा रही थी। हादसा सुबह करीब 5:15 बजे हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर कोडाड मंडल में हुआ। पुलिस के मुताबिक, हादसे में कम से कम 12 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *