![]()
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ETA 2 स्थित मिग्सन विलासा सोसाइटी के बेसमेंट पार्किंग में मंगलवार को भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया। इस कारण बेसमेंट में खड़ी कई गाड़ियां फंस गईं और निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोसाइटी के निवासी गौरव ने बताया कि बारिश के पानी के साथ-साथ सीवर का पानी भी बेसमेंट में भर गया है। इससे पूरे क्षेत्र में गंदगी और बदबू फैल गई है, जिससे बीमारियों और मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ गया है। एक अन्य निवासी शरद के अनुसार, सोसाइटी में एक करोड़ रुपये तक के फ्लैट हैं, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ भी उपलब्ध नहीं है। निवासियों का आरोप है कि भारी मेंटेनेंस शुल्क लेने के बावजूद बिल्डर प्रबंधन कोई सुविधा नहीं दे रहा है। बरसात शुरू होने के बाद से ही यहां जलभराव की समस्या बनी हुई है। इस मामले पर बिल्डर प्रबंधन की ओर से किसी ने भी आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया। हालांकि, प्रबंधन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पानी निकालने के लिए दो मोटरें लगाई गई हैं और कार्य जारी है।
Source link
ग्रेटर नोएडा सोसाइटी बेसमेंट में जलभराव:निवासियों को परेशानी, गंदगी से बीमारी का खतरा