सुल्तानपुर से हटाए जाने पर IPS चारू निगम भावुक:लिखा- प्रेग्नेंसी के बावजूद जिला संभालने में सक्षम थी; मां बनना कमजोरी नहीं, ताकत है


सुल्तानपुर SP पद से हटाए जाने पर IPS चारू निगम ने दर्द बयां किया है। उन्होंने सोमवार को X पर एक भावुक पोस्ट लिखी, जिसमें नाराजगी भी थी। IPS ने लिखा, सुल्तानपुर से विदाई लेते हुए मैं यह बात साफ करना चाहती हूं कि मां बनना कोई कमजोरी नहीं, बल्कि एक ताकत है। प्रेग्नेंसी के बावजूद सुल्तानपुर में बिताए अपने 197 दिनों के कार्यकाल के दौरान मैं जिले की जिम्मेदारी पूरी क्षमता के साथ संभालने में सक्षम थी। चारू निगम की पोस्ट से साफ झलक रहा है, कि वह SP पद से हटाए जाने पर दुखी हैं। 2014 बैच की IPS चारू निगम फरवरी 2026 से सुल्तानपुर जिले की पुलिस अधीक्षक (SP) थीं। 20 अगस्त को शासन ने उनका तबादला यूपी 112 में कर दिया। सुल्तानपुर में उनके 6 महीने के कार्यकाल के दौरान बड़े पैमाने पर हुई पुलिसकर्मियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग और भाजपा एमएलसी देवेंद्र सिंह के साथ विवाद काफी सुर्खियों में रहा था। गोरखपुर के रहने वाले हैं विनीत जायसवाल सुल्तानपुर के नए एसपी विनीत जायसवाल 2014 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। हालिया प्रशासनिक फेरबदल में उन्हें गोंडा से स्थानांतरित कर सुल्तानपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। विनीत जायसवाल मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले हैं। उनके पिता राधेश्याम जायसवाल जेल अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। विनीत ने कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है। सिविल सेवा में आने से पहले वह इंफोसिस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम कर चुके हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *