सोनभद्र पुलिस ने 207 गुम मोबाइल बरामद किए:30 लाख रुपये कीमत के फोन मालिकों को सौंपे गए


सोनभद्र पुलिस ने गुम हुए 207 मोबाइल फोन बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने यह कार्रवाई CEIR पोर्टल की मदद से जुलाई 2026 से अब तक की है। बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ये मोबाइल फोन बरामद किए गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर मालिकों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।
सोनभद्र पुलिस आमजन के गुम हुए मोबाइल फोन को उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसमे सर्विलांस सेल, एसओजी और जिले के विभिन्न थानों की संयुक्त टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ऋषभ अग्रवाल ने पुलिस लाइन मे पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि रक्षाबंधन के त्यौहार से ठीक पहले मोबाइल स्वामियों को ये फोन एक उपहार के रूप में वापस मिले हैं। पुलिस टीमों ने CEIR पोर्टल के जरिए तकनीकी विश्लेषण और लगातार मॉनिटरिंग के माध्यम से इन मोबाइलों को ट्रेस किया।
इसी तकनीकी कार्रवाई के परिणामस्वरूप, जुलाई 2026 से अब तक कुल 207 गुम मोबाइल फोन बरामद किए जा सके। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद, इन मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया गया। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने सोनभद्र पुलिस का आभार व्यक्त किया। एक मोबाइल स्वामी ने कहा, “मेरा मोबाइल खो गया था। पुलिस की मदद से मोबाइल वापस मिला है। इसके लिए सोनभद्र पुलिस का धन्यवाद।”

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *