![]()
बुलंदशहर में पवित्र सावन माह के अंतिम सोमवार रात 8 बजे भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई। इस अवसर पर शहर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। नंदी पर सवार भगवान शिव की यह शोभायात्रा नगर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध राजराजेश्वर मंदिर से शुरू हुई। गाजे-बाजे और भक्तिमय धुनों के साथ निकली बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। देखें, 2 तस्वीरें… श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य किया, जिससे पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय भोलेनाथ’ के जयकारों से गूंज उठा। यात्रा के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। नगर क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और बारात के मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हो सका।
Source link
बुलंदशहर में सावन के अंतिम सोमवार पर निकली बारात:राजराजेश्वर मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम