![]()
झांसी से सटे जालौन में सड़क हादसे में दसवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसकी बड़ी बहन घायल है। दोनों 19 अगस्त को स्कूल जा रहे थे। रास्ते में बेकाबू थार गाड़ी ने दोनों को रौंद दिया था। दोनों घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। यहां पर इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला जालौन जिले के मगराय गांव के पास का है। इलाज के दौरान दम तोड़ा जालौन के शहजादपुरा गांव निवासी बलराम ने बताया- मेरे बड़े भाई मनोज कुमार दिल्ली में गाड़ी चलाते हैं। उनकी पत्नी सोनिया की लगभग 14 साल पहले मौत हाे गई थी। उनके एक बेटा योगेश वर्मा (15) और एक बेटी हिमांशी (17) थी। योगेश उरई के डॉ. बृजबिहारी स्कूल में 10वीं कक्षा में और हिमांशी 12 में कक्षा में पढ़ती थी। 19 अगस्त को दोनों स्कूल जा रहे थे। दोनों को उनका चाचा श्यामकरण बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहा था। रास्ते में मगराय गांव के पास पेट्रोल पंप पर श्यामकरण ने योगेश और हिमांशी को सड़क किनारे उतार दिया और पेट्रोल भराने चले गए। इसी दौरान तेज गति में आ रही एक थार गाड़ी ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और घायलों को उरई ले गए। जहां से डॉक्टरों ने दोनों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान योगेश ने दम तोड़ दिया।
Source link
झांसी में सड़क हादसे में दसवीं के छात्र की मौत:बहन के साथ स्कूल जा रहा था, बेकाबू थार गाड़ी ने उड़ाया, बहन घायल