![]()
सीतापुर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार के चलते श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में डीएम राजागणपति आर. और एसपी अंकुर अग्रवाल ने देर रात तहसील बिसवां क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पत्थर शिवाला मंदिर एवं कांवड़ियों के चलते चहलारी घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मंदिर परिसर और घाट पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था तथा पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया। उन्होंने घाट पर गोताखोरों की उपलब्धता और उनकी तैनाती की स्थिति की भी जानकारी ली। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना रहती है, ऐसे में व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। डीएम ने निर्देश दिए कि मंदिर एवं घाट पर श्रद्धालुओं के आवागमन को व्यवस्थित रखने के लिए प्रभावी भीड़ प्रबंधन किया जाए। बैरिकेडिंग इस प्रकार की जाए कि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। घाट पर सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में गोताखोर और पुलिसकर्मी तैनात रखने के साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी के आवश्यक संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए गए। डीएम एसपी ने मंदिर और घाट पर निरंतर निगरानी बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई, प्रकाश और अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रावण मास के दौरान श्रद्धालु सुरक्षित और सुगम तरीके से मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सकें। अधिकारियों को सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सीतापुर में सावन मास के अंतिम सोमवार को लेकर घाटों की परखी सुरक्षा, मंदिर मार्गों पर शाम तक रहेगा रूट डायवर्जन
Source link
DM-SP ने कांवड़ियों की सुरक्षा का लिया जायजा:सीतापुर में सावन मास के अंतिम सोमवार को लेकर घाटों की परखी सुरक्षा