![]()
झांसी में एक युवक की लाश खेत पर मिली है। परिजनों ने जहरीले कीड़े के काटने से मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र के पालर गांव का है। खेत पर खाना लेकर गया था मृतक का नाम हरिशंकर (29) पुत्र धीरज अहिरवार था। वह बड़ागांव के पालर गांव का रहने वाला था। परिजनों ने बताया- हरिशंकर की शादी लक्ष्मी से हुई थी। उनके दो बेटे 6 साल का अभिषेक और 3 साल का सामर्थ है। हरिशंकर खेती किसानी करके परिवार का पालन पोषण कर रहा था। शनिवार को उसके खेत में मजदूर काम कर रहे थे। हरिशंकर उनको खाना लेकर खेत पर गया था। वह खेत में पेड़ के पास बैठा था। तभी उसे किसी जहरीले कीड़े में काट लिया। इससे वह बेहोश हो गए। सूचना पर परिजन खेत पर पहुंचे और किसी तरह हरिशंकर को मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां पर इलाज के दौरान हरिशंकर की मौत हो गई। बड़ागांव थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि परिजनों ने जहरीले कीड़े काटने से हरिशंकर की मौत होने की बात बताई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुआर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
झांसी में खेत में युवक की लाश मिली:परिजनों ने जहरीले कीड़े के काटने की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी