![]()
यूपी के 58 जिलों में रविवार को बारिश का अलर्ट है, इनमें 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। लखनऊ में सुबह से बादलों की आवाजाही जारी है। वहीं, पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 60 जिलों में बारिश हुई। बहराइच में सबसे अधिक 79.4 मिलीमीटर और मेरठ में 67.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। यूपी में शनिवार को शामली और बरेली में सड़कें तालाब बन गईं। बहराइच में दो घंटे की बारिश के बाद मेडिकल कॉलेज में पानी घुस गया। मेरठ में बारिश से LLRM मेडिकल कॉलेज में जलभराव हो गया। मरीज और स्टाफ पानी के बीच से निकलते दिखे। लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर 24 घंटे में 37-38 सेंटीमीटर बढ़ गया। बड़े हनुमान मंदिर की दो सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया। बाराबंकी, अयोध्या और गोंडा में घाघरा (सरयू), बदायूं और बलिया में गंगा, लखीमपुर में शारदा, प्रयागराज में टोंस, सोनभद्र में सोन और चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 13 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। एक लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। वाराणसी के सभी 84 घाट गंगा में डूब गए हैं। अस्सी घाट पर जहां दुकानें लगती थीं, वहां अब नावें चल रही हैं। दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती भी छत पर कराई जा रही है। नमो घाट भी जलमग्न हो गया है। वरुणा नदी का पानी कॉलोनियों तक पहुंच गया है। करीब 20 हजार लोगों पर बाढ़ का खतरा है। लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी से नम हवा लगातार उत्तर प्रदेश की ओर चल रही है। इसके असर से प्रदेश में मानसून एक्टिव है। 25 अगस्त तक रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। आज किन जिलों में बारिश होगी, देखिए यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
यूपी के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:24 घंटे में बहराइच-मेरठ में सबसे ज्यादा बरसात, काशी के 84 घाट डूबे