खाद्य-विभाग की छापेमारी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन:आक्रोशित व्यापारी सड़क पर उतरे, नारेबाजी-हंगामा और सड़क जाम किया


कानपुर के घंटाघर एक्सप्रेस रोड पर शनिवार को लखनऊ और कानपुर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने छापा मारकर 19 दुकानों पर खोया समेत अन्य खाद्य पदार्थों का सैंपल लिया। एक के बाद एक दुकान में रक्षाबंधन के त्योहार से ठीक पहले छापेमारी से नाराज व्यापारियों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कई व्यापारी नेता भी मौके पर पहुंचे और एक्सप्रेस रोड जाम करके हंगामा किया। टीम वापस लौटी तक जाकर करीब 3 घंटे बाद विरोध प्रदर्शन खत्म हुआ।
त्योहार के पहले खापए जा रहे खोया समेत अन्य खाद्य की जांच करने पहुंची थी टीम असिस्टेंट कमिश्नर फूड कानपुर संजय प्रताप सिंह ने बताया कि लखनऊ और कानपुर की टीम ने एक्सप्रेस रोड घंटाघर की दुकानों पर शनिवार दोपहर को सैंपलिंग के लिए पहुंची थी। खोया व्यापारी प्रेम गुप्ता समेत अन्य दुकानों पर सैंपलिंग शुरू की तो व्यापारी दुकान बंद करके भागने लगे। इसके बाद व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्रा समेत सैकड़ों व्यापारी एक जुट हो गए और छापेमारी व सैंपलिंग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान एक्सप्रेस रोड मार्केट बंद करके व्यापारियों ने सड़क जाम कर दी और मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। टीम ने कड़ी मशक्कत से करीब 19 दुकानों पर खोया समेत अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लिया। विरोध प्रदर्शन व जाम के हालात बनने पर मौके पर कई थाने का पुलिस फोर्स पहुंचा। सैंपलिंग बंद होने के बाद व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन बंद किया। टीम लौटने के बाद दोपहर 3 बजे के बाद फिर से एक्सप्रेस रोड की मार्केट खुली।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *