![]()
जयपुर जिले में रामपुरा-कंवरपुरा सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। एक दिन बाद शनिवार सुबह शिवदासपुरा थाने में CJP और ग्रामीणों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई।ग्रामीणों ने शिकायत में बताया- कुछ लोग हमारे गांव में आकर हुड़दंग मचाना चाह रहे थे। जब हमने उन्हें रोका तो उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। अब पुलिस प्रशासन भी उनके दबाव में आकर हमें बुला रहा है। वहीं सीजेपी का कहना है कि ग्रामीण ने टीम को रोक दिया और उन्हें वहां से खदेड़ दिया। वहीं, पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पोस्ट में जयपुर पुलिस पर उन्हें और पार्टी कार्यकर्ता को डराने का आरोप लगाया है।
Source link
जयपुर में सीजेपी और ग्रामीणों की एक-दूसरे के खिलाफ FIR:स्थानीय लोग बोले- हुड़दंग मचाना चाह रहे थे, पार्टी प्रवक्ता का दावा- पुलिस डरा रही है