![]()
कानपुर शहर के करीब एक दर्जन इलाकों में शनिवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। केस्को की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में शटडाउन लेकर एचटी कंडक्टर और आईएमयू चार्जिंग का काम कराया जाएगा। इसके लिए केस्को के 33 कर्मचारी फील्ड पर तैनात रहेंगे। काम पूरा होते ही संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इन इलाकों में इतने समय रहेगी बिजली कटौती… शिवाजी नगर, पांडु नगर, आईआरडीटी और विकास नगर में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कल्याणपुर, सत्यम विहार और आसपास के इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। एच ब्लॉक किदवई नगर, सोटे बाबा और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। तिलक नगर, खलासी लाइन, आर्य नगर, आभा नर्सिंग होम, परमिट बाबा घाट, सिविल लाइंस और डीएवी कॉलेज के आसपास के इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। काम पूरा होते ही सप्लाई होगी बहाल
केस्को की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि बिजली कटौती को देखते हुए जरूरी काम समय से निपटा लें और पहले से आवश्यक तैयारियां कर लें। विभाग ने बताया कि निर्धारित कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
Source link
शनिवार को कानपुर में 2 से 4 घंटे शटडाउन रहेगा:12 इलाकों में केस्को RMU चार्जिंग और एचटी कंडक्टर मरम्मत का कराएगा कार्य