Lucknow Bank Murder CCTV | Husband Shoots Wife at ICICI Bank Office

लखनऊ में SBI के फील्ड ऑफिसर मानस बाजपेयी द्वारा बैंक रिलेशनशिप मैनेजर पत्नी दिव्या मिश्रा को गोली मारने की घटना का एक्सक्लूसिव CCTV फुटेज दैनिक भास्कर को मिली है। उसमें दिख रहा है कि बैंक के अंदर जा रही दिव्या को मानस रोकता है।

.

इसके बाद उसके साथ मारपीट करता है। मारपीट होता देखकर गार्ड और अन्य कर्मचारी दिव्या को बचाने के लिए दौड़ते हैं। इस बीच मानस दिव्या को गोली मार देता है। गोली चलते ही सभी पीछे हट जाते हैं। इसके बाद मानस कार से फरार हो जाता है।

देखिए 2 तस्वीरें…

मानस ने बैंक के गेट पर दिव्या की पिटाई की। गार्ड और अन्य कर्मचारी उन्हें बचाने दौड़े तो गोली मार दी।

मानस ने बैंक के गेट पर दिव्या की पिटाई की। गार्ड और अन्य कर्मचारी उन्हें बचाने दौड़े तो गोली मार दी।

मानस के भागने के बाद गार्ड और बैंक कर्मी दिव्या के पास पहुंचे।

मानस के भागने के बाद गार्ड और बैंक कर्मी दिव्या के पास पहुंचे।

भीड़भाड़ के बीच मार दी गोली

बैंक में लगे ज्यादतर CCTV कैमरों का एंगल अंदर की ओर है। एक CCTV कैमरे का एंगल बाहर की ओर है। उसमें घटना कैद हुई है। दिख रहा है कि बैंक के बाहर वाहन आ-जा रहे हैं। सड़क पर भीड़ है। इन सबका का परवाह किए बगैर मानस वारदात को अंजाम देता है।

CCTV के अनुसार, दिव्या गुरुवार दोपहर 12:20 बजे बैंक के अंदर जा रही हैं। बैंक के बाहर ही मानस उन्हें रोककर पीटता है। 1 मिनट के अंदर ही गोली मारकर भाग जाता है। उसके जाने के बाद बैंक के गार्ड और अन्य कर्मचारी दिव्या के पास पहुंचते हैं।

पत्नी की हत्या के बाद बहन को मारकर खुद सुसाइड किया

दिव्या की हत्या करने के बाद मानस दोपहर करीब 12:30 बजे अपने हुसड़िया स्थित घर पहुंचता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मानस पसीने से भीगा हुआ था। अंदर जाने के बाद उसने सबसे पहले कमरे का दरवाजा बंद करता है। फिर टीवी पर तेज आवाज में हनुमान चालीसा चलाता है। इसके बाद बहन शीबा की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लेता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *