डीसीपी अपने ही जोन में करने लगे सुनवाई:गंगानगर सरायइनायत थाना तो यमुनानगर का जेल रोड चौकी में बना नया कार्यालय


कमिश्नरेट प्रयागराज में अब पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अपने-अपने जोन में ही बैठकर जनसुनवाई करने लगे हैं। शहर जोन में पहले ही यह व्यवस्था लागू थी और अब अन्य दोनों जोन में यह व्यवस्था शुरू हो गई है। इससे लोगों को अपनी शिकायत लेकर पीएचक्यू आने की जरूरत नहीं होगी। भास्कर ने 3 अगस्त को ही बता दिया था
इससे संबंधित खबर दैनिक भास्कर ने तीन अगस्त को ही प्रकाशित कर अपने पाठकों को जानकारी दे दी थी। दैनिक भास्कर ने तब ही यह जानकारी सामने रख दी थी कि लोगों की सहूलियत के लिए डीसीपी को उनके जोन में ही उपलब्ध होंगे और वहीं जनसुनवाई होगी। अब 19 अगस्त को प्रयागराज पुलिस की ओर से आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है।
पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया के निर्देशन में कमिश्नरेट के नगर, गंगानगर और यमुनानगर तीनों जोन में डीसीपी अपने कार्यालय में उपलब्ध रहकर लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं। नगर जोन में डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य, गंगानगर जोन में डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत और यमुनानगर जोन में डीसीपी विवेक चन्द्र यादव अपने-अपने जोन में जनसुनवाई करने लगे हैं। आम लोगों की अफसरों तक हो सीधी पहुंच
नगर जोन के डीसीपी का कार्यालय थाना कोतवाली परिसर, चौक में है। गंगानगर जोन के डीसीपी का कार्यालय थाना सराय इनायत परिसर में, जबकि यमुनानगर जोन के डीसीपी का कार्यालय जेल रोड, नैनी में बनाया गया है।
पुलिस का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य आम लोगों को पुलिस अधिकारियों तक सहज और सीधी पहुंच उपलब्ध कराना तथा शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना है।
पुलिस कार्यालय में भी जारी है जनसुनवाई
जोन स्तर पर डीसीपी की जनसुनवाई शुरू होने के साथ पुलिस कार्यालय में भी जनसुनवाई की व्यवस्था पहले की तरह जारी है। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, यातायात और अपराध क्रमवार जनसुनवाई कक्ष में लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं।
इसके अलावा पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था और अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय भी अपने-अपने कार्यालय में प्रतिदिन जनसुनवाई कर रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *