![]()
लखनऊ में 3 सितंबर को होने वाले स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को पारा बाजार और बुद्धेश्वर बाजार में व्यापारियों ने पदयात्रा कर जनसंपर्क किया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी के नेतृत्व में व्यापारियों ने दुकानदारों से मुलाकात की और उन्हें व्यापारी कुंभ में शामिल होने का न्योता दिया। व्यापारी कुंभ का आयोजन बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आशियाना में किया जाएगा। कार्यक्रम अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के 33वें स्थापना दिवस पर व्यापारी दिवस के मौके पर होगा। 12 से अधिक राज्यों के व्यापारी प्रतिनिधि शामिल होंगे आयोजकों के मुताबिक कुंभ में देश के एक दर्जन से अधिक राज्यों के व्यापारी प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें व्यापारियों की एकजुटता और स्वदेशी व्यापार को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा। सुरेश छाबलानी ने कहा कि एकजुट व्यापारी ही ताकतवर होता है। व्यापारियों को संगठन से जुड़कर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए। जनसंपर्क अभियान में महानगर महामंत्री अनुज गौतम, पारा अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, महामंत्री अमित राजपूत, मनीष अवस्थी, रंजन शर्मा, इंद्रेश चंद्र, कपिल मिश्रा, अशोक पांडे, आशीष मिश्रा, वीरेंद्र गोयल, सर्वेश शर्मा, दिनेश गुप्ता और प्रत्यूष गुप्ता शामिल रहे। बुद्धेश्वर व्यापार मंडल के संरक्षक प्रमोद गुप्ता, अध्यक्ष झब्लू गुप्ता समेत कई व्यापारी भी पदयात्रा में शामिल हुए।
Source link
लखनऊ में स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियां तेज:3 सितंबर को होगा आयोजन, व्यापारियों ने किया जनसंपर्क