आगरा में युवक की गोली मारकर हत्या:कुलदेवी मंदिर के पास मिली लाश, चार दिन पहले ही आया था बहनोई के घर


आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर नगरिया में बुधवार रात गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक चार दिन पहले ही अपने बहनोई के घर आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है। ताजपुर नगरिया निवासी पूरन पुत्र रामसिंह के साले की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक राजस्थान के कुम्हेर का रहने वाला था और चार दिन पहले ही बहनोई के घर आया था। मंदिर के पास मारी गोली
बताया गया है कि रात को युवक गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित कुलदेवी मंदिर के पास गया था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो युवक जमीन पर पड़ा मिला। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तुरंत अछनेरा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही अछनेरा थाना पुलिस और एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया-युवक को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर जांच कर रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा जल्द किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *