Skip to content
Thursday, August 20, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • SBI BSBD Account Rules Change
  • business

SBI BSBD Account Rules Change

rrshuklaji@gmail.com2 hours ago01 mins

नई दिल्ली30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खाताधारकों के लिए सर्विस चार्ज के नियमों में बदलाव किया है। नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू किए जाएंगे।

नए नियमों के लागू होने के बाद बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खाताधारकों को हर महीने कुल 4 फ्री कैश विड्रॉवल की सुविधा मिलेगी। इस तय सीमा के बाद हर अतिरिक्त कैश विड्रॉवल पर बैंक ₹15 प्लस GST चार्ज वसूल करेगा।

फ्री विड्रॉवल की गिनती का तरीका बदला

बदलाव का मुख्य आधार यह है कि इन 4 फ्री विड्रॉवल की गिनती कैसे की जाएगी। पहले डिजिटल ट्रांजेक्शन को इस मंथली लिमिट में शामिल नहीं किया जाता था। 1 अक्टूबर से 4 फ्री विड्रॉवल का कैलकुलेशन करते समय डिजिटल ट्रांजेक्शन को भी इसमें गिना जाएगा।

इस 4 फ्री विड्रॉवल की लिमिट में SBI और अन्य बैंकों के ATM से कैश निकासी, बैंक ब्रांच चैनल और डिजिटल ट्रांजेक्शन जैसे AEPS शामिल हैं।

बिना मिनिमम बैलेंस का बेसिक अकाउंट

SBI का बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो बिना किसी मिनिमम बैलेंस के एक साधारण बैंक खाता चलाना चाहते हैं।

यह खाता बेसिक बैंकिंग सर्विसेज प्रदान करता है। ग्राहक बैंक ब्रांच में विड्रॉवल फॉर्म भरकर या ATM के जरिए पैसे निकाल सकते हैं। SBI इस खाते के साथ बेसिक RuPay ATM-कम-डेबिट कार्ड देता है, लेकिन इसमें चेकबुक की सुविधा नहीं मिलती है।

पात्रता और दूसरा सेविंग्स अकाउंट बंद करने की शर्त

SBI में BSBD अकाउंट खुलवाने के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया यानी पात्रता शर्तें तय की गई हैं। BSBD खाता रखने वाला ग्राहक SBI में कोई दूसरा सेविंग्स बैंक अकाउंट नहीं रख सकता है।

यदि किसी मौजूदा सेविंग्स अकाउंट होल्डर के पास पहले से कोई बैंक खाता है और वह BSBD खाता खोलता है, तो उसे अपना पुराना सेविंग्स अकाउंट 30 दिनों के भीतर बंद करना होगा।

क्या होता है बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट?

बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) मुख्य रूप से सभी लोगों तक बैंकिंग और पैसों से जुड़ी सुविधाओं की पहुंच को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया अकाउंट है।

इसका उद्देश्य बिना किसी मिनिमम बैलेंस और बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के बोझ के लोगों को बुनियादी बैंकिंग सर्विसेज से जोड़ना है। इसमें बिना किसी सालाना फीस के बेसिक RuPay डेबिट कार्ड मिलता है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Tagged: 2026 Banking Rules Bank Charges Banking Update BSBD Account Savings Account SBI SBI New Rules SBI News

Post navigation

Previous: India vs Pakistan Hockey World Cup
Next: आउटसोर्सिंग कर्मियों को नहीं हटाया जाएगा:कमिश्नर के निर्देश पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने डीआईओएस को दिए यथावत काम लेने के निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

जापान, कोरिया, चीन में पिकल्ड गार्लिक, स्टिंकी टोफू की एंट्री:आइसक्रीम बाजार में अनोखी जंग; कुल्फी चमकेगी, AI फ्रिज तय करेगा इनोवेशन की रेस

rrshuklaji@gmail.com6 hours ago 0

Indigo Airlines Technical Glitch | Ticket Booking & Digital Services Down

rrshuklaji@gmail.com7 hours ago 0

Sanjeev Sanyal Statement | India Currency Market vs Inflation Control

rrshuklaji@gmail.com8 hours ago 0

Sanjeev Sanyal Statement | India Currency Market vs Inflation Control

rrshuklaji@gmail.com9 hours ago 0

Trending News

uttar pradesh
डीसीपी अपने ही जोन में करने लगे सुनवाई:गंगानगर सरायइनायत थाना तो यमुनानगर का जेल रोड चौकी में बना नया कार्यालय

Recent Posts

  • डीसीपी अपने ही जोन में करने लगे सुनवाई:गंगानगर सरायइनायत थाना तो यमुनानगर का जेल रोड चौकी में बना नया कार्यालय
  • लखनऊ में स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियां तेज:3 सितंबर को होगा आयोजन, व्यापारियों ने किया जनसंपर्क
  • बाबा रामप्रसादाचार्य का तिलक खुद श्रीसीता ने किया:महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य बोले-सीताकुंड के निर्जन वन में आचार्य श्री ने कठोर तप की
  • सुल्तानपुर में लिंटर मशीन से टकराया युवक, मौत:कुत्ते को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, दिल्ली से लौटा था घर
  • हुंडई की कारें सितंबर से 1% तक महंगी होंगी:इस साल तीसरी बार दाम बढ़ाए, इनपुट कॉस्ट बढ़ने से फैसला लिया

Archives

  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.