![]()
पीलीभीत में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महानायिका वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती मनाई गई। सदर विधानसभा क्षेत्र स्थित एक बारात घर में आयोजित भव्य समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने 1857 की क्रांति में अपने प्राणों की आहुति देने वाली अमर वीरांगना के शौर्य, स्वाभिमान और त्याग को नमन किया। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि और पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने रानी अवंतीबाई के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की। सभा को संबोधित करते हुए हेमराज वर्मा ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी केवल एक रणबांकुरी योद्धा नहीं थीं, बल्कि वे भारतीय अस्मिता, अदम्य साहस और नारी शक्ति का प्रतीक थीं।
उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत की दमनकारी नीतियों के आगे कभी घुटने नहीं टेके और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका जीवन आज की युवा पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति और सामाजिक दायित्वों के प्रति समर्पित रहने का संदेश देता है।
कार्यक्रम केवल वीरांगना के स्मरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें समाज की वर्तमान दशा और दिशा पर भी गंभीर मंथन हुआ। वक्ताओं ने शिक्षा के प्रसार, सामाजिक एकता और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उपस्थित वक्ताओं ने युवाओं का आह्वान किया कि वे रानी अवंतीबाई के आदर्शों, स्वाभिमान और संघर्ष के रास्ते पर चलकर देश और समाज की प्रगति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर लोधी समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख (मरौरी) अरुण वर्मा, पूर्व अध्यक्ष सहकारी समिति संतराम वर्मा, पूर्व प्रधान मेवाराम वर्मा, कालीचरण राजपूत, हरिराम वर्मा, राम औतार वर्मा, धर्मेन्द्र वर्मा, खेमकरन वर्मा, शिवकुमार वर्मा, रामपाल वर्मा, इंद्रपाल वर्मा, ललित वर्मा, राम सनेही वर्मा, संतोष राजपूत, अशोक वर्मा, लाखन वर्मा, हरीश वर्मा (ग्राम प्रधान), तुलाराम वर्मा, गोधन लाल, सत्यपाल, छत्रपाल लोधी, ओमप्रकाश वर्मा, भगवानदास वर्मा, गोपाल वर्मा, विनोद वर्मा, टीकाराम वर्मा, निरंजन लाल वर्मा और प्यारे लाल राजपूत शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अमर सेनानी के बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का सामूहिक संकल्प लिया।
Source link
रानी अवंतीबाई लोधी जयंती पर भव्य समारोह:युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया