सपा कार्यालय में स्नातक एमएलसी चुनाव पर बैठक:बूथ स्तर तक सक्रिय करने और मतदाता जोड़ने की रणनीति पर चर्चा


समाजवादी पार्टी ने आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर बुधवार को कंसापुर स्थित अपने जिला कार्यालय (लोहिया ट्रस्ट) में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं को जोड़ने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने ब्लॉक, गांव, नगर और कस्बों में सक्रिय हों। उन्होंने विशेष रूप से स्कूल-कॉलेजों में जाकर स्नातकों से संपर्क करने और उन्हें मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा। एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी साथियों से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। सिन्हा ने यह भी कहा कि यदि किसी कार्यकर्ता का उत्पीड़न हुआ, तो पार्टी चुप नहीं बैठेगी और सड़क पर उतरकर संघर्ष करेगी। बैठक में हृदय नारायण प्रजापति, शोभनाथ यादव, आरिफ सिद्दीकी, विकास यादव, शैलेश सिंह मंटू, कल्लन यादव, जईम बेग, रमापति यादव, अंजनी सरोज, अरुण मौर्य, अंजनी शुक्ल, रमेश दादा, संतोष यादव, लालचंद बिंद, केश नारायण यादव, मनोज यादव, रामधनी यादव, पंचलाल सरोज, प्रदीप वियोगी, जिला कार्यालय प्रभारी गामा प्रसाद यादव और जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र पप्पू सहित कई प्रमुख नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *