![]()
पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में ट्रक चालक बलविंदर सिंह की जलकर हुई मौत के मामले का पुलिस ने मंगलवार शाम करीब 4 बजे खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा नहीं बल्कि प्रेम संबंध और ब्लैकमेलिंग के चलते की गई हत्या थी। बलविंदर का शव 10 जुलाई को ट्रक के भीतर जली हुई हालत में मिला था। बलविंदर सिंह रुद्रपुर से माल लेकर नेपाल बॉर्डर की ओर जा रहा था। शुरुआती जांच में ट्रक में आग लगने से मौत की आशंका जताई गई थी। बाद में मृतक के भाई गुरमीत सिंह की तहरीर पर 17 जुलाई को पूरनपुर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। दो-तीन साल से थे प्रेम संबंध कोतवाली प्रभारी पवन पांडे के अनुसार, पुलिस ने गोमती गुरुद्वारा के पास से अमनदीप कौर को गिरफ्तार किया। वह सुखविंदर सिंह की पत्नी है और मूल रूप से बड़ा बरसाना, बिलासपुर (रामपुर) की रहने वाली है। वर्तमान में रुद्रपुर की सोढ़ी कॉलोनी में रह रही थी। पूछताछ में पुलिस के मुताबिक, अमनदीप ने बलविंदर के साथ पिछले दो-तीन वर्षों से प्रेम संबंध होने की बात बताई। महिला इन संबंधों को खत्म करना चाहती थी, लेकिन बलविंदर कथित तौर पर उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो परिवार को दिखाने और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। लोहे की रॉड से वार कर हत्या का आरोप पुलिस के अनुसार, लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान अमनदीप ने बलविंदर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। धन्ना बाबा गुरुद्वारा से आगे बड़ी नहर के पास उसने ट्रक के अंदर लोहे की रॉड से बलविंदर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। डीजल डालकर ट्रक और शव में लगाई आग हत्या के बाद घटना को हादसा दिखाने और सबूत मिटाने के लिए आरोपी महिला ने ट्रक में डीजल छिड़ककर शव और ट्रक में आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड और डीजल की प्लास्टिक केन बरामद करने का दावा किया है। कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी पुलिस ने अमनदीप कौर को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया। आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों और परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।
Source link
पीलीभीत में हादसा बताकर जलाया था शव:पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार किया, प्रेम संबंध खत्म करना चाहती थी महिला