KDA ने खाली फ्लैटों पर जारी किया ऑफर:10 प्रतिशत देने पर बुकिंग, 25 प्रतिशत पर कब्जा, 6 प्रतिशत की छूट भी


कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने अलग अलग योजनाओं में खाली पड़े फ्लैट खरीदने वालों के लिए विशेष ऑफर जारी किया है। केडीए की विभिन्न आवासीय योजनाओं में उपलब्ध फ्लैटों को खरीदने का मौका दिया जा रहा है। खास बात यह है कि इच्छुक खरीदार महज 10% राशि जमा कर फ्लैट की बुकिंग करा सकते हैं। वहीं, बुकिंग के बाद 45 दिनों के भीतर पूरा भुगतान करने पर 6% तक की विशेष छूट दी जाएगी। इस स्कीम को केडीए ने बोनांजा मानसून आफर नाम दिया है। 20 से 25 परसेंट भुगतान पर कब्जा KDA के मुताबिक, फ्लैट की कीमत का 20% या 25% भुगतान करने पर कब्जा दिया जा सकेगा। शेष धनराशि का भुगतान आसान मासिक और त्रैमासिक किस्तों में किया जा सकता है। प्राधिकरण ने इसे रक्षाबंधन के अवसर पर परिवार के लिए अपने घर का सपना पूरा करने का सुनहरा मौका बताया है। शताब्दी नगर से बिठूर रोड तक फ्लैट उपलब्ध KDA के ऑफर में शताब्दी नगर, मैनावती मार्ग और बिठूर रोड की योजनाएं शामिल हैं। शताब्दी नगर में 1 BHK फ्लैट 8.50 लाख और 2 BHK फ्लैट 16 लाख रुपए से शुरू हैं। मैनावती मार्ग स्थित योजना में 2 BHK फ्लैट 31.52 लाख और 3 BHK फ्लैट 46.10 लाख रुपए से शुरू हैं। वहीं बिठूर रोड में 2 BHK 34.90 लाख और 3 BHK फ्लैट 50.38 लाख रुपए से शुरू किए गए हैं। KDA ने शताब्दी नगर की एकता एन्क्लेव, यमुना एन्क्लेव, मैनावती मार्ग की KDA ग्रीन और बिठूर रोड की KDA हाइट्स समेत कई योजनाओं में फ्लैट उपलब्ध होने की जानकारी दी है। 10.50 लाख से 50.38 लाख तक के विकल्प शताब्दी नगर में सरस्वती एन्क्लेव और हिमगिरि में 2 रूम सेट टाइप-2 की कीमत 10.50 लाख रुपए से शुरू है। अमन एन्क्लेव में 2 BHK 22.70 लाख, राम गंगा एन्क्लेव में 2 रूम सेट 8.50 लाख और 2 BHK 16 लाख रुपए से शुरू है। गंगा एन्क्लेव में 2 रूम सेट 13 लाख रुपए से, जबकि मंदाकिनी एन्क्लेव में 2 रूम सेट टाइप-3 9.40 लाख रुपए से उपलब्ध है। हिमालय योजना में 2 BHK फ्लैट 17 लाख रुपए से शुरू हैं। इसके अलावा एकता एन्क्लेव में 2 BHK फ्लैट 22.70 लाख रुपए, यमुना एन्क्लेव में 2 रूम सेट टाइप-3 9.40 लाख रुपए, KDA ग्रीन में 2 BHK 31.52 लाख और 3 BHK 46.10 लाख रुपए, जबकि KDA हाइट्स में 2 BHK 34.90 लाख और 3 BHK 50.38 लाख रुपए से शुरू हैं। कुछ योजनाओं की बुकिंग की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर KDA के मानसून ऑफर में 45 दिन में फुल पेमेंट करने पर 6% की विशेष छूट का प्रावधान है। पोस्टर के मुताबिक यमुना एन्क्लेव, मंदाकिनी एन्क्लेव और गंगा एन्क्लेव की बुकिंग की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 है। अन्य योजनाओं के लिए अंतिम तिथि 31 मार्च 2027 बताई गई है। इच्छुक लोग KDA की वेबसाइट kdaindia.co.in पर जानकारी ले सकते हैं। प्राधिकरण ने संपर्क के लिए 8303170129, 8303170115 और 8303170567 नंबर जारी किए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *