![]()
ललितपुर में मंगलवार सुबह 11 बजे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को एक ज्ञापन सौंपा। बसपा जिलाध्यक्ष जानकी प्रसाद के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में जिला पंचायत सदस्य लीलाधर दुबे उर्फ कुल्लू दुबे पर अहिरवार समाज के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग कर अपमानित करने का आरोप लगाया गया है। पार्टी ने दुबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। एसपी संजीव कुमार बाजपेयी को सौंपे गए ज्ञापन में जिलाध्यक्ष जानकी प्रसाद ने बताया कि कस्बा बांसी निवासी लीलाधर दुबे उर्फ कुल्लू दुबे द्वारा अनुसूचित जाति को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने और गाली-गलौज करने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में दुबे कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर एक विशेष जाति को अपमानित कर रहे हैं।
बसपा ने आरोप लगाया है कि लीलाधर दुबे के इस कृत्य से अहिरवार समाज के सदस्य स्वयं को अपमानित महसूस कर रहे हैं। पार्टी का कहना है कि दुबे समाज में वैमनस्यता फैला रहे हैं, जिसके कारण उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। ज्ञापन सौंपते समय पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रभान बेसरा, पूर्व जिलाध्यक्ष अमन संतोष, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक टीकरा, विधानसभा प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, मीना, श्यामा देवी, जिला महासचिव छोटे लाल प्रजापति, संजय कुमार, सचिन, पहलाद, कमलेश अहिरवार और चंद्रपाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
ललितपुर में बसपा ने एसपी को सौंपा ज्ञापन:जिला पंचायत सदस्य पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप