![]()
शाहजहांपुर में कांवड़ यात्रा के चलते गंगा एक्सप्रेस-वे पर सैकड़ों भारी वाहन चार दिन से फंसे हैं। गुलड़िया टोल प्लाजा के पास मंगलवार को करीब पांच किलोमीटर लंबी ट्रकों की कतार लगी रही। शनिवार से एक्सप्रेस-वे पर खड़े चालक अब अपने गंतव्य की ओर जाने का इंतजार कर रहे हैं। चालकों का आरोप है कि वाहनों को रास्ते में खड़ा रहने के बावजूद टोल देना पड़ रहा है। कांवड़ यात्रा को देखते हुए जलालाबाद से शाहजहांपुर की ओर आने वाले मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई थी। यह प्रतिबंध शनिवार से सोमवार रात 12 बजे तक लागू था। इसके बाद भारी वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी जानी थी, लेकिन कई वाहन टोल प्लाजा के पास ही फंसे रहे। दिल्ली-NCR समेत कई जिलों से आए हैं वाहन ट्रक चालकों के मुताबिक, दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, संभल समेत कई जिलों से वाहन यहां पहुंचे हैं। ये वाहन एक्सप्रेस-वे पर शाहजहांपुर की ओर जाने वाले कट से उतरकर शाहजहांपुर, बरेली और फर्रुखाबाद समेत अन्य जिलों की ओर जाते हैं। प्रतिबंध के कारण इन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिल सकी। 24 घंटे में दोबारा कट रहा टोल चालकों का आरोप है कि एक्सप्रेस-वे पर प्रवेश करते ही 24 घंटे का टोल काट लिया जाता है। चार दिन से फंसे होने के कारण हर 24 घंटे बाद दोबारा टोल कटने का संदेश उनके मोबाइल पर आ रहा है। चालकों का कहना है कि वे खर्च बचाने के लिए यात्रा कर रहे थे, लेकिन एक्सप्रेस-वे पर खड़े रहने में ही अतिरिक्त पैसा कट रहा है। अब वाहनों को गंतव्य की ओर भेजा जा रहा सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के चलते सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी वाहनों को रोका गया था। अब उन्हें उनके गंतव्य की ओर रवाना किया जा रहा है। वाहनों की आवाजाही सामान्य कराने की प्रक्रिया जारी है।
Source link
गंगा एक्सप्रेस-वे पर 5 किमी लंबी ट्रकों की कतार:शाहजहांपुर में कांवड़ यात्रा के चलते 4 दिन से फंसे भारी वाहन, चालक बोले- बढ़ रहा खर्च