कौशांबी में बारिश से कच्चा मकान ढहा:पानी भरने जा रही गर्भवती महिला मलबे में दबी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती


कौशांबी के चायल ब्लॉक की ग्राम पंचायत गिरिया खालसा के मजरा मुरादपुर में सोमवार सुबह बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एक गर्भवती महिला का कच्चा मकान अचानक ढह गया, जिसमें दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सुबह करीब 7 बजे की है। सीमा देवी पत्नी रामचन्द्र, जो गर्भवती हैं, पानी भरने के लिए समरसेबुल की ओर जा रही थीं। इसी दौरान उनका कच्चा मकान भरभराकर गिर गया और वह मलबे की चपेट में आ गईं। 3 तस्वीरें देखिए- मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने आनन-फानन में मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। हादसे में सीमा देवी को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए। उनका इलाज जारी है। इस अचानक हुए हादसे से परिवार में हड़कंप मच गया है। लगातार बारिश के बीच कच्चा मकान गिरने से ग्रामीणों में भी भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *