प्रदुमन कौशिक | बुलंदशहर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र स्थित कोड़ा शमशाबाद गौशाला में भूख से एक गाय की मौत और उसके शव को कुत्तों द्वारा नोंचे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों को गौशालाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के आदेश पर रविवार रात और सोमवार सुबह जनपद की सभी गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया गया। गौशालाओं के नोडल अधिकारियों ने जलभराव की स्थिति, बरसात से बचाव के इंतजाम, पीने के स्वच्छ पानी, हरे चारे और भूसे की उपलब्धता का स्थलीय सत्यापन किया।
देखें, 5 तस्वीरें…





निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। सभी पंचायत सचिवों को गौशालाओं में लगे सीसीटीवी कैमरों को तत्काल क्रियाशील कर जनपद के केंद्रीय कंट्रोल रूम से जोड़ने का निर्देश दिया गया। साथ ही, निरीक्षण में पाई गई सभी व्यवस्थागत कमियों को तुरंत दूर करने के आदेश दिए गए।
गौशालाओं की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखने के लिए नोडल अधिकारी अब हर सप्ताह निरीक्षण करेंगे। प्रशासन का उद्देश्य है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
