छह वर्षीया बच्ची को पकड़ने का आरोप ग्रामीणों ने संदिग्ध को पुलिस को सौंपा

थाना क्षेत्र के कैराबनी मोड़ के पास रविवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति पर छह वर्षीय बच्ची को पकड़ने का आरोप लगा। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया और घटना की सूचना फतेहपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। जानकारी के अनुसार बच्ची बकरी चराने गई थी। बकरी चराकर घर लौटने के दौरान कैराबनी मोड़ के पास कथित तौर पर अज्ञात व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया। बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे। ग्रामीणों को आता देख व्यक्ति ने बच्ची को छोड़ दिया। ग्रामीणों ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर उससे नाम और पता पूछा, लेकिन वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया। ग्रामीणों के अनुसार, उसने खुद को बिहार का निवासी बताया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी अमर सिंह तापेए ने बताया कि संदिग्ध को थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पूछताछ और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *