भाजयुमो ने वंदे मातरम अपमान पर निकाला कैंडल मार्च:महराजगंज में कांग्रेस कार्यालय के बाहर जताया विरोध


महराजगंज में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने रविवार देर शाम कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च 15 अगस्त को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ‘वंदे मातरम’ के कथित अपमान के विरोध में आयोजित किया गया था। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अमन पांडे, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष, के नेतृत्व में जिला उद्योग चौराहे से कैंडल मार्च शुरू किया। यह मार्च फरेंदा रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर समाप्त हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ‘वंदे मातरम’ गीत बजते समय कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने इशारा किया, जिसे राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गीत का अपमान माना गया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर ‘वंदे मातरम’ को रोकने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ देश के स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रभावना से जुड़ा गीत है, और इसके सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी के इंचार्ज अजय वर्मा अपने दल-बल के साथ जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर मौजूद रहे। कैंडल मार्च में मिथिलेश अग्रहरि, बबलू सिंह, सनद पांडे, विष्णु मद्धेशिया, गौरव, कुलदीप चौधरी, अखंड, अनुराग, अविनाश, हिमांशु, राकेश गोंड, समीर रंजन सहित कई भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *