हाथरस में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान:पर्यवेक्षकों ने ली बैठक, नए जिलाध्यक्ष को लेकर चर्चा


हाथरस में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत आज रविवार को ब्लॉक स्तर पर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री सीताराम लाम्बा, तथा पीसीसी पर्यवेक्षक अदनान मियां (पूर्व जिला अध्यक्ष, कासगंज), सुभाष गाँधी (पूर्व जिला अध्यक्ष, बुलंदशहर) और प्रज्ञा गौड़ (पूर्व जिला अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, बुलंदशहर) ने भाग लिया। पर्यवेक्षकों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं जमीनी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। सीताराम लाम्बा ने कहा कि कांग्रेस संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बताया कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से वे सीधे कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनकी बात सुन रहे हैं। लाम्बा ने आगे कहा कि हाथरस जिले में भी वरिष्ठ नेताओं से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक से नए जिला अध्यक्ष को लेकर राय ली गई है। पार्टी नेतृत्व कार्यकर्ताओं की भावनाओं, संगठन के प्रति समर्पण और जमीनी सक्रियता को ध्यान में रखते हुए निर्णय करेगा। उन्होंने जोर दिया कि उनका लक्ष्य ऐसा मजबूत संगठन तैयार करना है जो आने वाले समय में कांग्रेस को हर बूथ पर मजबूती प्रदान करे। जिलाध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन सृजन अभियान में उत्साह के साथ भाग लिया, वह संगठन की मजबूती का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में जिले में कांग्रेस संगठन को जिला, ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर तक सक्रिय एवं मजबूत करने का निरंतर प्रयास किया गया है। उपाध्याय ने यह भी कहा कि पार्टी नेतृत्व जो भी निर्णय करेगा, सभी मिलकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। संगठन सृजन अभियान की इन बैठकों में ब्रह्मदेव शर्मा, करुणेश मोहन दीक्षित, शरद उपाध्याय, मथुरा प्रसाद कुशवाह, नंदा, चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, अशोक गुप्ता, रामकुमार सारस्वत, कपिल सिंह, अब्बास हुसैन, श्रीकृष्ण एडवोकेट, नवीन उपाध्याय, हिमांशु सेंगर, संजीव अंधीवाल, ऋषि गुरु , अविनाश पचौरी एवं अनुज संत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *