रोडवेज बस-ट्रॉली टक्कर में महिला की मौत:फर्रुखाबाद में 9 कांवड़िया घायल, लोहिया अस्पताल में भर्ती


इटावा-बरेली नेशनल हाईवे 730C पर रविवार सुबह करीब 5 बजे शाहजहांपुर जनपद के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में रामगंगा पुल के पास एक रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार एक महिला कांवड़िया की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन कांवड़िया घायल हो गए। लखीमपुर के मैलानी थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव के करीब 70 कांवड़िया एक ट्रैक्टर में जुड़ी दो ट्रॉलियों में सवार होकर पांचाल घाट गंगा तट पर जल भरने जा रहे थे। शाहजहांपुर जनपद के रामगंगा पुल के पास पहुंचने पर फर्रुखाबाद की ओर से आ रही रोडवेज बस ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर अल्लाहगंज थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने महिला मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया। न्य कांवड़ियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में जटपुरा निवासी 40 वर्षीय गुड्डी देवी, 32 वर्षीय मीरा देवी, 70 वर्षीय श्री कृष्णा, 20 वर्षीय नेमा देवी, 42 वर्षीय निर्मला देवी, 10 वर्षीय कनिष्क, 7 वर्षीय कृष्णा, 20 वर्षीय पूनम और 8 वर्षीय यश कुमार घायल हुए हैं। इन सभी का उपचार लोहिया अस्पताल में जारी है। काबड़िया रामू ने बताया कि हम लोग एक ट्रैक्टर में दो ट्राली लगाकर गंगाजल भरने के लिए पांचाल घाट गंगा तट पर आ रहे थे। हम लोग ट्रैक्टर ट्रॉली धीरे-धीरे चल रहे थे, तभी रोडवेज बस के चालक ने रॉन्ग साइड में आकर ट्रैक्टर ट्रालियों में टक्कर मार दी, जिससे सभी लोग घायल हुए हैं। जिनमें से गंभीर रूप से घायल साथी महिला मंजू देवी की मौत हो गई है। आदर्श कुमार ने बताया हम लोग ट्रैक्टर ट्राली से पांचाल घाट पर कांवड़ भरने के लिए आ रहे थे। इस दौरान बस में ट्राली में टक्कर मार दी। इसमें करीब एक दर्जन लोग गए लोग हैं और एक महिला की मौत हो गई। हम सभी लोग एक ही गांव के निवासी हैं। संगीता ने बताया हम सभी लोग ट्रैक्टर ट्राली से आ रहे थे। कुछ लोग ट्राली में सो रहे थे। अचानक से टक्कर लगी। इस दौरान की पुकार मच गई इसी में ही मेरी मम्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले गए तो वहां डॉक्टर ने मृत बता दिया। हादसे से में मेरा छोटा भाई भी घायल है। अल्लाहगंज थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया रोडवेज बस ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में तीन से चार लोगों के हल्की चोट लगी है। उन्हें भर्ती कराया गया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *