![]()
जौनपुर में संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप जौनपुर के मछलीशहर क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस, के दिन बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए। शनिवार दोपहर 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन पर मरम्मत कार्य करते समय संविदा लाइनमैन धर्मेंद्र कुमार (30) की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने शटडाउन लिए जाने के बावजूद विद्युत आपूर्ति शुरू किए जाने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर… स्कार्पियो को बचाने में स्कूल बस से टकराया ट्रक, चालक गंभीर, बस में सवार बच्चे सुरक्षित जौनपुर में प्रयागराज नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह सीठापुर गांव के पास तेज रफ्तार आलू लदा ट्रक स्कूल बस से टकराकर ‘पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात रही कि स्कूल बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं। पढ़ें पूरी खबर… जौनपुर में गड्ढे के कारण अमूल वाहन घर मे घुसा, मिर्जापुर मार्ग पर हादसा जौनपुर-मिर्जापुर मार्ग पर शनिवार तड़के एक टाटा 407 अमूल दूध वाहन सड़क पर बने गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराते हुए एक मकान में जा घुसा। यह हादसा नेशनल हाईवे-135 पर नगर पंचायत रामपुर क्षेत्र में सुबह करीब 3:30 बजे हुआ। इस दुर्घटना में वाहन चालक को मामूली चोटें आई हैं। पढ़ें पूरी खबर… सर्प दंश से किशोरी की हालत बिगड़ी प्रतापगढ़ के फतनपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर खुर्द गांव में शुक्रवार शाम खेत में काम करते समय एक किशोरी को सर्प ने डस लिया। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सुजानगंज पहुंचाया। पढ़ें पूरी खबर… कलेक्ट्रेट में 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना ,डीएम ने फहराया झण्डा जौनपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने सुबह 8 बजे ध्वजारोहण किया। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान गाया। जिलाधिकारी ने सभी को पंचप्रण के तहत देश की एकता और अखंडता के लिए निरंतर प्रयास करने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
जौनपुर की कल की 5 बड़ी खबरें:जौनपुर में संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत,स्कार्पियो को बचाने में स्कूल बस से टकराया ट्रक