![]()
आगरा के सिकंदरा मंडी में आढ़ती की दुकान से हुई 40 लाख 25 हजार रुपये की चोरी का पुलिस ने 9 दिन में खुलासा कर दिया। वारदात को अंजाम आढ़ती के भरोसेमंद ड्राइवर और उसके पिता ने मिलकर दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी रकम के साथ वारदात में इस्तेमाल सामान बरामद कर लिया है। रोशनदान काटकर थैले में भरे नोट
थाना सिकंदरा पुलिस के मुताबिक वादी 1 अगस्त 2026 को हैदराबाद गया था। 5 अगस्त की सुबह जब वो सिकंदरा मंडी स्थित अपनी दुकान पर पहुंचा तो दुकान का रोशनदान टूटा मिला और अंदर रखी नकदी गायब थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। घटना के अनावरण के लिए सिकंदरा पुलिस, SOG और सर्विलांस की टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर 14 अगस्त को टीम ने केशव फार्म हाउस से जऊपुरा जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा। शक न हो इसलिए खुद छोड़ आया एयरपोर्ट
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिशुपाल पुत्र वीरू निवासी उसफार थाना हाईवे मथुरा और वीरू पुत्र गणपत निवासी उसफार के रूप में हुई। पूछताछ में शिशुपाल ने बताया कि वो वादी का ड्राइवर है और फल की दुकान पर भी बैठता था। उसे बैंक में रुपये जमा कराने भी जाना पड़ता था। शिशुपाल को पता था कि 1 अगस्त को साहब हैदराबाद जाएंगे। इसी का फायदा उठाकर 31 जुलाई की रात वो पिता वीरू के साथ खेत के रास्ते दुकान पहुंचा। आगे कैमरा लगा होने के कारण दोनों ने रोशनदान काटा और अंदर घुसकर नोटों की गड्डियां एक झोले में भरकर फरार हो गए। पुलिस को गुमराह करने के लिए शातिर शिशुपाल अगले दिन खुद वादी को गाड़ी से दिल्ली एयरपोर्ट छोड़ने गया और 3 अगस्त को वापस आगरा भी लेकर आया। चोरी के पैसों से खरीदा iPhone
आरोपी ने चोरी के पैसों से 1 iPhone मोबाइल और 1 ट्रॉली बैग खरीदा। खर्च करने के बाद बचे 40 लाख 25 हजार रुपये, 1 झोला, 1 ब्रीफकेस और वारदात में प्रयुक्त ऑटो पुलिस ने बरामद कर लिया है।
Source link
आढ़ती की दुकान से उड़ाई 40 लाख की नकदी:चालक को ये एक गलती पड़ गई भारी; पुलिस ने पिता समेत दबोचा