Maharajganj One Stop Center Girl Absconding

बृजेश कुमार गुप्ता | महराजगंज1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महराजगंज के वन स्टाफ सेंटर से शनिवार सुबह एक लड़की के फरार होने का मामला सामने आया है। लड़की को पुलिस ने कुछ समय पहले बृजमनगंज थाना क्षेत्र से बरामद किया था। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे महराजगंज स्थित वन स्टाफ सेंटर लाया गया था। सेंटर में रहने के दौरान ही वह अचानक वहां से चली गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने लड़की की तलाश शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि लड़की सेंटर से किस समय बाहर निकली और वहां से किस रास्ते गई।

CCTV फुटेज से तलाशने में जुटी पुलिस

लड़की के सेंटर से निकलने की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने परिसर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज में लड़की के सेंटर से बाहर निकलने का समय, दिशा और उसके बाद की गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके साथ ही पुलिस ने आसपास के संभावित रास्तों और उन स्थानों पर भी तलाश शुरू कर दी है, जहां लड़की के जाने की आशंका है। पुलिस की टीमें अलग-अलग स्थानों पर जानकारी जुटा रही हैं।

DPO और CO मौके पर पहुंचे

मामले की गंभीरता को देखते हुए DPO छमा नंद राय और सदर CO अंकुर गौतम भी वन स्टाफ सेंटर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। सेंटर में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ कर लड़की की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी जुटाई गई। अधिकारियों ने यह भी देखा कि लड़की के सेंटर से बाहर निकलने के दौरान वहां की सुरक्षा व्यवस्था कैसी थी और उसकी निगरानी में किसी स्तर पर लापरवाही तो नहीं हुई।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

लड़की के सेंटर से फरार होने के बाद वहां की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि लड़की सेंटर से कैसे बाहर निकल गई और उस समय ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों की क्या भूमिका थी।

फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता लड़की को सकुशल बरामद करना है। CCTV फुटेज और अन्य माध्यमों से उसकी तलाश की जा रही है। लड़की के मिलने के बाद ही उसके सेंटर से जाने की वजह और पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *