![]()
बाराबंकी के दरियाबाद थाना क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। किशोरी की मां ने एक युवक और उसके दो अज्ञात साथियों पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने और धर्म परिवर्तन कराने की नीयत से ले जाने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां के मुताबिक, वह करीब दो महीने से लखनऊ में अपने बेटे का इलाज करा रही थीं। इसी दौरान 10 अगस्त को उन्हें सूचना मिली कि उनकी नाबालिग बेटी घर पर नहीं है। मां का आरोप है कि दरियाबाद निवासी दुल्लब नामक युवक अपने दो अज्ञात साथियों के साथ उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर घर से ले गया। मोबाइल से किया था फोन, फिर कट गई कॉल बेटी के लापता होने की जानकारी मिलते ही मां लखनऊ से गांव पहुंचीं और उसकी तलाश शुरू की। परिजनों के मुताबिक, लापता होने के बाद किशोरी ने एक मोबाइल नंबर से घरवालों को फोन भी किया था। हालांकि, बातचीत के दौरान ही कॉल कट गई। इसके बाद परिवार का किशोरी से संपर्क नहीं हो सका। परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। बरामद किशोरी के बयान से साफ होगी स्थिति पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया है। अब पुलिस उसके बयान दर्ज कराएगी। अधिकारियों के अनुसार, किशोरी के बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
किशोरी लापता, धर्म परिवर्तन कराने का आरोप:बाराबंकी में पुलिस ने नाबालिग को किया बरामद, बयान के आधार पर होगी कार्रवाई