कौशांबी में चेन स्नेचर से पुलिस की मुठभेड़:पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार, 10 अगस्त को महिला से छीनी थी सोने की चेन


कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस की चेकिंग के दौरान चेन स्नेचर से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से छीनी गई सोने की चेन, बाइक, तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त को कोखराज थाना क्षेत्र की रहने वाली स्नेहलता मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि बहेरना तिराहा के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बाइक फिसली तो पैदल भागा, पुलिस पर चलाई गोली शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि चेन छिनैती में शामिल आरोपी जलालपुर पुल के नीचे नदिया की ओर जाने वाले रास्ते से गुजरने वाला है। कोखराज पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही बाइक सवार ने बाइक मोड़कर कच्चे रास्ते से भागने का प्रयास किया। इसी दौरान उसकी बाइक फिसल गई। आरोपी बाइक छोड़कर पैदल भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो उसने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दो वारदातें कबूलीं एसपी कौशांबी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान फैजान पुत्र स्वर्गीय कमालुद्दीन निवासी नई बस्ती, भारतगंज, थाना मांडा, प्रयागराज के रूप में हुई है। वर्तमान में वह गुरु कृपा भोजनालय, मुंडेरा, थाना धूमनगंज, प्रयागराज में रहता है। पुलिस की पूछताछ में फैजान ने 10 अगस्त को अपने साथी के साथ मिलकर सिंधिया के पास पैदल जा रही महिला से चेन छीनने की बात कबूल की। इसके अलावा उसने 7 अगस्त को मंझनपुर थाना क्षेत्र में ससुर खदेरी नहर पुल के पास एक महिला से मोबाइल फोन छीनने की वारदात भी स्वीकार की। साथी की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा, तीन कारतूस और छीनी गई सोने की चेन बरामद की है। पुलिस अब वारदात में शामिल उसके फरार साथी की तलाश कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *