![]()
ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान एश्ले गार्डनर पर चीटिंग के आरोप लगे हैं। उनकी पूर्व पत्नी मोनिका राइट ने उन पर साथी खिलाड़ी जॉर्जिया वोल के साथ संबंध में होने का आरोप लगाया है। राइट ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर कार्रवाई नहीं करने और गार्डनर को उपकप्तान बनाए रखने की आलोचना की थी। दोनों ने 2025 में शादी की थी। शादी करीब एक साल ही चल पाई। दोनों ने तलाक फाइल कर रखा है। गार्डनर के सपोर्ट में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आरोप के बावजूद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गार्डनर को महिला टीम की उपकप्तान बनाए रखा है। इस पर CEO टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा- ‘बोर्ड स्तर पर इस मुद्दे पर चर्चा हुई। बोर्ड ने इस बारे में अपडेट मांगा था, जो हमने दिया।’ ग्रीनबर्ग ने कहा- ‘इसका नतीजा यह रहा कि बोर्ड गार्डनर के उपकप्तान पद पर बने रहने का पूरा समर्थन करता है। गार्डनर को इस भूमिका के लिए नियुक्त किया गया था और बोर्ड उनके लिए बहुत ऊंचा सम्मान रखता है।’ वोल के चयन की बातचीत नहीं कर सकेंगी गार्डनर ग्रीनबर्ग ने साफ किया कि उपकप्तान के तौर पर गार्डनर वोल के प्लेइंग-11 या टीम में चयन को लेकर खिलाड़ी या चयनकर्ताओं से कोई बातचीत नहीं कर सकेंगी। उन्हें ऐसे किसी भी दूसरे मामले से भी दूर रहना होगा, जिससे हितों के टकराव की संभावना बन सकती है। ग्रीनबर्ग ने इस पर कहा, ‘हां, यह सही है। हमें लगता है कि यह जरूरी है। भले ही वास्तविक टकराव न हो, लेकिन बाहर के लोगों, टीम की दूसरी खिलाड़ियों या स्टाफ को टकराव की आशंका दिख सकती है।’ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोला- हमें रिश्ते की जानकारी पहले से थी ग्रीनबर्ग ने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को गार्डनर और वोल के रिश्ते के बारे में सार्वजनिक होने से पहले पता था। उन्होंने बताया कि इस मामले के बाद खिलाड़ियों के रिश्तों और लीडरशिप रोल के लिए वर्कप्लेस पॉलिसी में एक्स्ट्रा सॉल्यूशन जोड़े हैं। उन्होंने कहा, हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि टीम के चयन में वास्तविक या दिखने वाले हितों के टकराव की स्थिति न बने। उपकप्तान को टीम के चयन में कोई अधिकार नहीं होता। इसके अलावा, हमने इसे निजी मामला माना है।’ ——————————————— ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… स्टार्क टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट वाले लेफ्ट-आर्म गेंदबाज बने; हेराथ का 433 विकेट का रिकॉर्ड तोड़ा; कपिल देव की बराबरी डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट के दूसरे दिन मिचेल स्टार्क ने शादमान इस्लाम को आउट कर अपना 434वां टेस्ट विकेट लिया। इसके साथ ही वे टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले लेफ्ट-आर्म गेंदबाज बन गए। स्टार्क ने श्रीलंका के रंगना हेराथ के 433 विकेट का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा। पढ़ें पूरी खबर
Source link
ऑस्टेलिया की उपकप्तान गार्डनर पर चीटिंग के आरोप:पूर्व पत्नी ने कहा- इसी वजह से हुआ तलाक, दोनों ने पिछले साल की थी शादी