स्वतंत्रता दिवस से पहले मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ी:आरपीएफ-जीआरपी चप्पे-चप्पे पर कर रही निगरानी, संदिग्धों पर नजर


स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 15 अगस्त से पहले रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है। सुरक्षाकर्मी स्टेशन के प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, प्रवेश और निकास द्वार के साथ-साथ पटरियों के आसपास भी लगातार निगरानी कर रहे हैं। आज यानी गुरुवार को आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने यात्रियों के सामान की जांच की। इसके अतिरिक्त, प्लेटफॉर्मों पर लावारिस सामान और संदिग्ध वस्तुओं की भी तलाशी ली जा रही है। पार्सल क्षेत्र में भी सुरक्षा टीमों ने गहन जांच की। स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सुरक्षा अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। रेलवे स्टेशन के संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और स्वतंत्रता दिवस तक यह चेकिंग व निगरानी जारी रहेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *