हर घर तिरंगा अभियान के तहत लगा तिरंगा मेला:मऊ में स्थानीय उत्पादों ने खींचा लोगों का ध्यान. जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ


हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत बुधवार को नगर पालिका परिषद के कम्युनिटी हॉल परिसर में दोपहर 12 से 3 बजे तक तिरंगा मेले का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने मुख्य अतिथि के रूप में मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न विभागों और स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर उत्पादों और गतिविधियों की जानकारी ली। बेसिक शिक्षा विभाग के टीएलएम आधारित स्टॉल की उन्होंने विशेष सराहना की और शिक्षण को रोचक बनाने में टीएलएम की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कृषि विभाग के मोटे अनाज से तैयार चावल, आटा और अन्य उत्पादों की लोगों ने जमकर खरीदारी की। मेले में उद्यान, कृषि, बेसिक शिक्षा, मत्स्य, एनआरएलएम और स्वयं सहायता समूहों ने स्टॉल लगाए। यहां स्थानीय उत्पादों, जैविक उर्वरकों से तैयार सब्जियों, कृषि सामग्री और शिक्षण सामग्री का प्रदर्शन व बिक्री की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने मेले में पहुंचकर स्टॉलों का अवलोकन किया और स्थानीय उत्पाद खरीदे। आयोजन का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ महिला स्वयं सहायता समूहों को बाजार उपलब्ध कराना और लोगों में तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना मजबूत करना रहा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराने और ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *