झांसी में 35℃ टेम्परेचर, तेज धूप से बढ़ेगी उमस:अगले दो दिन बारिश के आसार नहीं, स्वतंत्रता दिवस पर भारी बारिश का यलो अलर्ट


झांसी में बुधवार को मौसम सामान्य रहने की संभावना है। दिन में एक-दो बार बारिश हो सकती है, लेकिन धूप निकलने से गर्मी और उमस परेशान करेगी। मौसम विभाग के अनुसार, झांसी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
इससे पहले मंगलवार को झांसी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान अधिक होने के साथ उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। अगले दो दिन बढ़ेगी गर्मी मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी दो दिनों में तापमान बढ़ने का पूर्वानुमान जताया है। गुरुवार को तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शुक्रवार को भी मौसम लगभग इसी तरह बना रहेगा।
स्वतंत्रता दिवस पर झमाझम बारिश के आसार 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर झांसी में मौसम करवट ले सकता है। आईएमडी ने तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *