![]()
एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में सड़क हादसे में घायल एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक कांवड़ यात्रा के लिए जल भरने घर से निकला था और कासगंज जिले में सड़क हादसे का शिकार हो गया था। हालत गंभीर होने पर उसे एटा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय कुलदीप के रूप में हुई है। वह फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र के नगला बावन गांव का निवासी था। परिजनों के अनुसार, कुलदीप रविवार रात करीब आठ बजे कांवड़ लेकर जल भरने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान कासगंज जिले में उसका सड़क हादसा हो गया। गंभीर हालत में एटा किया गया था रेफर हादसे के बाद कासगंज के स्थानीय पुलिस प्रशासन ने कुलदीप को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे एटा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर एटा पहुंचे, लेकिन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मोर्चरी पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल कुलदीप की मौत की सूचना मिलते ही परिजन एटा मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी पहुंच गए। वहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के भाई मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें कासगंज के सरकारी अस्पताल से कुलदीप के एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और कुलदीप को एटा लेकर आ रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।
Source link
कांवड़ यात्रा पर निकले युवक की सड़क हादसे में मौत:कासगंज में हुआ एक्सीडेंट, एटा मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम